फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा-सुनंदा म्येरि सेवा लिया, वर दैणा होया

Sat, 19 Sep 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
  नंदादेवी मेले मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल  समेत अन्य अतिथियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम  देखने के लिए देर तक काफी दर्शक जमे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात में संस्कार और  विहान सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था, कुंवर राज एंड पार्टी के कलाकारों के अलावा कूर्मांचल एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। अलग-अलग टीमों के कलाकारों ने नंदा-सुनंदा म्येरि सेवा लिया, वर  दैणा होया, दैणा होया खोली का गणेशा हो, दैणा होया भूमि का भूम्यिाला हो, ठंडो रे ठंडो मेरि पहाड़ैकि हव्वा ठंडी, पांणी ठंडो आदि भजनों, लोक गीतों  और नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कुंवर राज एंड पार्टी ने सीमा में  तैनात सैनिकों पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में सोनी आर्या, भावना, पूर्णिमा गंगोला, खुशी साह, कुंवर राज, परवेज कुमार, अक्षय कुमार, ललित जोशी, त्रिलोक कुमार,चंदन सिंह, भूपेंद्र, रवि कुमार, गिरीश धवन, दीपक मर्तोलिया, राजू, कमलेश आदि शामिल थे। कूर्मांचल एकेडमी के बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा।

इस मौके पर  सीएम रावत ने वॉयस ऑफ इंडिया के विजेता और उभरते गायक पवन राजन की बहन लोक गायिका प्रियंका राजन को सम्मानित भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए सीएम समेत अन्य अतिथि देर रात 12:30 बजे तक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें