फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन दिन से गनोली में नहीं आई बिजली, लोग परेशान

Wed, 14 May 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुरईखेत क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनोली में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण रात में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गनोली निवासी एवं राज्य आंदोलनकारी कैलाश फुलारा, नितीश कुमार, अंबीराम, चंद्रशेखर, पूरन चंद्र च लक्ष्मी दत्त आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके आधे गांव में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

फोन भी चार्ज करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कोई स्थायी लाइनमैन नहीं है और हर दूसरे या तीसरे दिन कहीं न कहीं फ्यूज उड़ने बिजली गुल हो रही है।
उन्होंने बताया कि कभी बिजली एक फेस में बिजली रहती है, तो दूसरे में नहीं। कई बार लो वोल्टेज की समस्या बन जाती है। उन्होंने कहा कि इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें