फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सस्ता गल्ला का राशन ब्लैक में बेचने पर दुकान सीज

विज्ञापन
अल्मोड़ा के एनटीडी चौकी में फर्द बनाते पुलिस, तहसीलदार, जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का राशन ब्लैक में बेच दिया गया। इस आरोप पर पुलिस ने दुकान को सील कर सस्ता गल्ला विक्रेता समेत अवैध रूप से राशन खरीदने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर दुकान से स्टॉक रजिस्टर भी जब्त किया है। गल्ला विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जा रही है। सस्ता गल्ला विक्रेता भाजपा नेता का पति बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन को साई बाबा मंदिर के पास सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान का राशन ब्लैक में बेचने की शिकायत मिली। इसकी जांच के लिए एसडीएम सीमा विश्वकर्मा पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को आरोपी की दुकान पर पहुंची और निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि दुकान में गड़बड़ी मिली। टीम ने सस्ते गल्ले की दुकान से ब्लैक में बेचा गया राशन एनटीडी स्थित अनूप जनरल स्टोर से बरामद किया। इसके बाद पुलिस अनूप जनरल स्टोर के स्वामी अनूप सिंह लटवाल और उसके बेटे देवेंद्र सिंह को एनटीडी चौकी ले आई। पुलिस ने बताया कि गल्ला विक्रेता राहुल पंत, अनूप सिंह लटवाल और उसके बेटे के खिलाफ 2/3 महामारी अधिनियम, धारा 188, 51बी डिजास्टर मैनेजमेंट और 3/7 ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम ने बताया कि सस्ते गल्ले की दुकान सील कर स्टॉक रजिस्टर भी जब्त किया गया है। इसमें राशन वितरण संबंधी पूरी जानकारी दर्ज नहीं है। इसलिए गल्ला विक्रेता राहुल का लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें