फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: काले कौवा काले, घुघुती की माला खा ले...

Wed, 17 Jan 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
घुघुत की माला दिखाकर कौओं को बुलाती अंशिका । संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में नगर से लेकर गांवों तक घुघुतिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह नजर आया। बच्चों ने घुघुतों की माला गले में पहनकर कौओं को आमंत्रित किया। कई स्थानों पर कौओं के नहीं पहुंचने से बच्चों को निराशा भी हाथ लगी जबकि कुछ स्थानों पर कौओं के लिए रखे घुघुतों की दावत बंदरों ने उड़ा ली।
विज्ञापन

जिले में कुमाऊं का प्रसिद्ध घुघुतिया त्योहार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार सुबह से ही बच्चे गली, मोहल्लों में गले में घुघुती की माला पहनकर चहलकदमी करते नजर आए। उन्होंने काले कौआ काले घुघुती माला खा ले की पुकार लगाते हुए कौओं को आमंत्रित कर उन्हें घुघुते खिलाए। घुघुतिया पर विशेष आकृति वाले घुघुते के अलावा बच्चों के लिए आटे से डमरू, तलवार, ढाल आदि आकृति वाले पकवान बनाए गए। इधर सोमेश्वर, जैंती, दन्यां, लमगड़ा, शहरफाटक आदि समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में घुघुतिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। संवाद

माघ के मंगलवार को मंदिर में उमड़े लोग
अल्मोड़ा। माघ माह के पहले मंगलवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। जागेश्वर, चितई, नंदा देवी सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने उपवास रख अपने आराध्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जागेश्वर, चितई में भीड़ अधिक होने से भक्तों को दर्शन के लिए लंबी कतार में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें