फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भाजपा की रणनीति फिर अचूक, एक चाल के बाद सुस्त पड़ गई कांग्रेस

Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंचायत चुनाव में भाजपा की अचूक रणनीति फिर काम कर गई। लगातार बनते-बिगड़ते समीकरण के बावजूद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव और राजनीतिक दांव-पेंच का परिचय देते हुए कांग्रेस को हर क्षेत्र में मात दी। कांग्रेस ने एक सटीक चाल चलकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की थी लेकिन बाद में पार्टी सुस्त पड़ गई। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव में नौ सदस्य जीतने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की जीत आसान लग रही थी। एक निर्दलीय सदस्य को भी भाजपा ने अपने पाले में कर लिया था। हालांकि नामांकन के एक दिन पहले कांग्रेस ने भाजपा समर्थित जिपं सदस्य को अपने पाले में कर लिया। चौंरा जिपं सीट से जीतकर आई हेमलता के अचानक भाजपा खेमे से गायब होने के बाद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मिशन जिपं अध्यक्ष में जुट गए। ऐसे समय में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय समेत सभी जिम्मेदारों ने अपनी रणनीतिक चतुराई का परिचय दिया और अपने-अपने स्तर से मुहिम में जुट गए। पार्टी के निशाने पर निर्दलीय थे।
पार्टी के रणनीतिकारों की मेहनत रंग लाई और नतीजा उम्मीदों से भी शानदार रहा। इसके उलट कांग्रेस में संगठन का अभाव साफ दिखाई दिया। मतगणना के दिन भाजपा खेमे से गायब हेमलता चुनाव के दिन कांग्रेस खेमे में दिखाई दीं लेकिन निर्दलीयों को साधने में कांग्रेस कामयाब नहीं हो सकी। जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने भी सांगठनिक कमजोरी को माना है। उनका कहना है कि चुनाव में पूरे संगठन को एकजुट होकर कार्य करना होता है। कांग्रेस में जिम्मेदारी लेने वाले कुछ ही लोग थे। हम संगठन की ताकत को चुनाव मैदान में दिखाने में असफल रहे। चुनाव में एक दल जीतता है और एक हारता है। हमारी हार हुई है। जनता का जनादेश स्वीकार करते हुए भविष्य में अच्छा करने का संकल्प लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें