फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Wed, 07 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सांसद ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दन्यां (अल्मोड़ा)। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश कांग्रेस के शासनकाल में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। जनता कांग्रेस सरकार के कारनामों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड राज्य बनाना चाहती है। कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए जीजान से जुटें। टम्टा दन्यां में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए पर्याप्त बजट दे रही है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार केंद्र पोषित योजनाओं का श्रेय ले रही है और अपने कार्यकर्ताओं को लाभ पहुंचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्य की अधिकांश सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बना चुकी है। पीएमजीएसवाई की स्वीकृत सड़कों का श्रेय भी कांग्रेस ले रही है।

टम्टा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में स्वदेश योजना के तहत जागेश्वर, कटारमल, बैजनाथ, देवीधुरा के विकास के लिए 82 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने मंजूर किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने चहेतों को ठेके दे रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टम्टा के सम्मुख क्षेत्र की समस्याएं रखी और उनके समाधान की मांग उठाई। बैठक में पूर्व बीडीसी सदस्य गिरीश जोशी, हरीश दरम्वाल, सतीश पंत, कृष्णा नंद पांडे, डीके जोशी, दिनेश गैड़ा, महेश जोशी, बिशन सिंह, देशदीपक पंत, भाष्कर पंत, लक्ष्मण सिंह डसीला, शेखर गुरुरानी, चंद्र लाल वर्मा, लक्ष्मण सिंह आदि थे। इससे पूर्व मंत्री बनने के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने टम्टा का स्वागत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें