फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के प्रचार प्रसार से ही मिलेगी भाजपा को मजबूती: कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा रानीखेत विधानसभा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कोरोना महामारी को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकारों के प्रयासों की सराहना की, साथ ही सरकारों की विकास योजनाओं को घर-घर प्रचारित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रानीखेत में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। कहा कि अत्यधिक जनसंख्या वाले भारत देश में भी महामारी ने पैर पसार लिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सटीक निर्णय से महामारी का प्रसार सीमित हो गया। कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यों को विश्वास में लेकर सहयोग किया।
20 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देकर हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया। कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। अल्मोड़ा जिला प्रभारी आशीष गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने भी संगठन की मजबूती को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

संचालन करते हुए जिला महामंत्री प्रेम शर्मा ने भी भविष्य की रणनीति साझा की। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, महेश नयाल, सुरेश फर्त्याल, देवेंद्र रावत, नरेंद्र प्रसाद आगरी, विनोद भार्गव, आनंद बुधानी, ललित मेहरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता डाभर, गिरधर सिंह, रविन्द्र खाती, संदीप खुल्बे, रेखा आर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें