फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जब भी सत्ता में आई गांवों की अनदेखी की: कुंजवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना में हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता से कई जन कल्याणकारी योजनाएं या तो बंद हो गई हैं या उनमें कटौती कर दी गई है। भाजपा जब भी सत्ता में आई गांवों में विकास कार्यों की अनदेखी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में अभी भी कई राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ही मनरेगा योजना लागू की है। जिसका आज लॉकडाउन में लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है।
वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नर सिंह धानक के गांव चौकुना की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सोनू नाथ, सोबन सिंह, पूरन सिंह, धीरज सिंह समेत 30 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में विशन नाथ, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, गिरीश जोशी, नवीन कोहली, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश बिष्ट, पान सिंह बर्गली, जीत सिंह धानक, नाथ सिंह धानक, पूर्व प्रधान कुंवर नेगी, गोपाल मेहरा, प्रदीप बिष्ट, न्याय पंचायत अध्यक्ष चंदन बिष्ट, त्रिभुवन नेगी, हरीश भट्ट, राम सिंह धानक, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें