फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर में भाजपा की जनसभा

Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
सोमेश्वर में भाजपा की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। राज्य सरकार को घोटालेबाज, माफिया की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी नहीं चाहते थे कि उत्तराखंड राज्य बने। वह राज्य आंदोलन के विरोधी रहे पर आज ऐसे ही लोग राज्य की कुर्सी पर बैठे हैं। कोश्यारी पूर्व विधायक रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सोमेश्वर आगमन पर मां उत्तराखंड स्टेडियम में आयोजित स्वागत रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कोश्यारी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस और मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखंड की नाक कटाकर रख दी है। मुख्यमंत्री घोषणाएं अधिक करते हैं और काम कम। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में भाजपा 50 सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सोमेश्वर को आदर्श विधानसभा बनाएगी। कन्या कुमारी से कश्मीर तक पूरे देश में भाजपा की लहर है। केंद्र सरकार ने प्रत्येक वंचित गरीब को रसोई गैस दे रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि हरीश रावत सरकार ने लूट मचा रखी है। इस सरकार ने प्रदेश को 33 हजार 800 करोड़ के कर्ज में डुबो दिया है और विकास का ढिंढोरा पीट रही है। हाल के स्टिंग से मुख्यमंत्री हरीश रावत का असली चेहरा सामने आ गया है। स्टिंग में मुख्यमंत्री रावत सरकार बचाने के लिए सरेआम राज्य को लुटाने की बात कह रहे हैं। लूट खसोट में लिप्त कांग्रेस सरकार ने जनता की मूलभूत समस्याओं से आंखें फेर ली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी नीति बदलने को कांग्रेस सरकार ने 20 करोड़ की घूस ली है।
विज्ञापन


भाजपा उत्तराखंड को बचाने के लिए चार साल से लड़ाई लड़ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार सत्ता पर बने रहने के लिए राज्य की सवा करोड़ जनता के साथ अन्याय कर रही है। पूर्व विधायक रेखा आर्या ने कहा कि वह विधायक बनने के बाद से क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन सीएम ने मात्र आश्वासन दिए कि बेटी हो सब काम हो जाएंगे। हमेशा बेटी के साथ अन्याय किया और विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई। सिर्फ कोरी घोषणाएं की गई और अन्य विधान सभाओं के मुकाबले सोमेश्वर में मात्र दो फीसदी ही काम हुए।

सभा में सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल, भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, धन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, अनीता शाही ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने अध्यक्षता, संचालन जिला महामंत्री रवि रौतेला ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, राजेंद्र कैड़ा, सुंदर राणा, चंदन भारती, कैलाश बोरा, लता बोरा, राजेश जोशी, कैलाश बोरा, प्रकाश भंडारी आदि थे।

सोमेश्वर। स्वागत रैली में दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों का पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और पूर्व विधायक रेखा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रैली में पूर्व विधायक रेखा आर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को सम्मानित किया। भाजपा के छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

सोमेश्वर। रैली में जुटी भीड़ से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बुधवार को सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने के बाद भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लोग नहीं जुट पाए, जबकि शासन, प्रशासन ने भाजपा की रैली को असफल करने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए लेकिन इसके बावजूद आज भाजपा की रैली में कई गुना अधिक लोग पहुंचे।

उन्होंने कहा कि रेखा आर्या बीता चुनाव में 10 हजार मतों से जीती थी लेकिन आगामी चुनाव में रेखा 20 हजार मतों से जीतेंगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने विधायक बनने के बाद रेखा को ऊंचा पद देने की बात कही।

सोमेश्वर। पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के कई विधायक असंतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री को डर है कि पांच और विधायक उनका साथ छोड़ जाएंगे। इसके चलते सरकार विधानसभा सत्र आयोजित नहीं कर रही है। 

सोमेश्वर। पूर्व विधायक रेखा आर्या ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र नानीसार में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्कूल का उद्घाटन किया, लेकिन क्षेत्रीय विधायक होने के नाते उन्हें सूचना तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि दो दिसंबर को सोमेश्वर में शहीद दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे जबकि इसके बाद सल्ट में शहीद दिवस में मुख्यमंत्री पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर क्षेत्र की भारी उपेक्षा की। जो उन्हें स्वीकार्य नहीं था और भाजपा में जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन पर धन बल के आरोप लगाए जा रहे हैं पर वह गरीबों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें