फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद की शंखनाद यात्रा का समापन

Fri, 17 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
यूकेडी की यात्रा का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट/चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उक्रांद की शंखनाद यात्रा का समापन करते हुए दल के संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने निजी स्वार्थों के चलते प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। शराब, खनन का खेल दोनों दलों के बड़े नेता खेल कर रहे हैं, कहा कि उक्रांद सत्ता में आई तो प्रदेश में पूर्ण रूप से नशाबंदी करेगी, 2002 से 2017 तक हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच करा पर्वतीय क्षेत्र में बिजली, पानी मुफ्त दिलाएगी। 
विज्ञापन


ऐरी ने कहा कि राज्य की भाजपा, कांग्रेस की कुनीतियों के चलते राज्य की अवधारणा 16 सालों बाद भी पूरी नहीं हुई है। लोग पलायन कर रहे हैं। सत्ता के लिए विधायकों की बोली लगाई जा रही है। यदि उक्रांद सत्ता में आई तो घोटालों के दोषियों को जेल भेजेगी, प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देगी, जल, जंगल, जमीन को बचाने का प्रयास करेगी। प्रदेश में नशाबंदी होगी। गैरसैंण में स्थायी राजधानी बनेगी।

केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस की करतूतों के चलते प्रदेश की 70 विधानसभा सीटें सिमटकर 58 पर आ गई हैं, लेकिन दोनों दल विधायकों की खरीद-फरोख्त दल बदल करवाने में लगे हैं। द्वाराहाट विधानसभा नेतृत्वविहीन हो चुकी है। प्रदेश की जनता दोनों दलों को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


सभा को युवा प्रकोष्ठ के राजू मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला आदि ने भी संबोधित किया। संतोष कबड़वाल, देहरादून महिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, हरिद्वार से पहुंची सुनीता पंवार, जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, आनंद बिष्ट, बहादुर रावत, जयपाल रावत, विपिन पंत, पूरन पांडे आदि थे। छोलिया नृत्य, ढोल, नगाड़ों के साथ अतिथियों का स्वागत हुआ। केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश बुधानी ने संचालन किया।

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड बचाओ, उत्तराखंड बसाओ अभियान के तहत उत्तराखंड क्रांतिदल की शंखनाद रैली का चौखुटिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेताओं के साथ रैली निकाली।

क्रांतिवीर चौराहे पर हुई सभा में दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भाजपा, कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए कार्यकर्ताओं से मिशन 2017  की कामयाबी के लिए कमर कसने का आह्वान किया। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, माफिया संस्कृति ने शहीदों का अपमान किया है।

सभा को युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कबड़वाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डीडी जोशी, जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, अनिल जोशी, बहादुर सिंह रावत, नीलम, दीपक जोशी, राजीव, प्रताप शाही आदि ने संबोधित किया। संचालन आनंद नाथ ने किया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किरौला, राम बहादुर, प्रेम सिंह अटवाल, कैलाश गिरी, अमर सिंह, कांता रावत, कृपाल बिष्ट, गोपाल सिंह, नारायण तिवारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें