अल्मोड़ा चौघानपाटा में पुतला जलाकर विरोध जताते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर टिप्पणी की निंदा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि डोभाल का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। वहीं, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, किरन पंत, दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, मनीष जोशी, अमित साह, नरेंद्र बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।