अल्मोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा ब्लॉक के गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कलटानी, देवनौला, पहड़ आदि गांवों में हुई नुक्कड़ सभाओं में बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कुनीतियों से क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा है।
गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की समस्याएं व्याप्त हैं, ग्रामीण कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से गुहार लगाते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जनता के साथ संघर्ष करेगी। भ्रमण में उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा, बिशन बिष्ट, नवीन ढैला, हरीश सिजवाली, उमा बिष्ट, शुभम कपकोटी आदि थे।