उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता दयाशंकर सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहने से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौघानपाटा में दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से कमजोर तबका विशेषकर दलित समाज का उत्पीड़न बढ़ गया है।
पुतला फुंकने वालों में बसपा के वरिष्ठ नेता बीआर धौनी, महेश चंद्र, जिलाध्यक्ष कृपाल आर्या, शंकर लखचौरा, तारा दत्त पांडे थे। उधर बागेश्वर में बसपा सुप्रीमो मायावती पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह और भाजपा का पुतला फूंका। एसबीआई तिराहे पर दयाशंकर सिंह और भाजपा का पुतला फूंकते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
पुतला फूंकने वालों में बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल, बसंत कुमार, श्रीराम, सुरेश राम, दीप चंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल थे।