फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने रोजगार योजनाओं की कमियां दूर कर अधिक पारदर्शी बनाया : टम्टा

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत जनजागरण अभियान की पातालदेवी स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि इस अधिनियम के संशोधन के दौरान संसद में विपक्षी दलों ने विरोध किया लेकिन प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए यह विधेयक संसद से पारित हुआ। उन्होंने कहा कि समय के साथ योजनाओं का स्वरूप बदलना आवश्यक होता है।
विज्ञापन


उन्होंने रोजगार योजनाओं के ऐतिहासिक क्रम पर प्रकाश डाला। कहा 2014 के बाद भाजपा सरकार ने रोजगार योजनाओं को समाप्त करने के बजाए उनकी कमियों को दूर कर उन्हें अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन देश के गरीब, श्रमिक, किसान और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए एक सशक्त और प्रभावी कानून है। जिले की सह प्रभारी दीपिका बोहरा ने कहा कि इस अधिनियम की वास्तविक भावना और लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक संजय डालाकोटी ने बताया कि योजना के तहत 26 जनवरी तक जिला सम्मेलन, एक से 15 फरवरी तक किसान-श्रमिक चौपालों का आयोजन जिले में किया जाएगा। वहां मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, राजीव गुरुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कार्यक्रम के सह संयोजक प्रेम लटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें