फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 भाजपा ने प्राधिकरण जनता पर थोपा: प्रीतम

Sun, 11 Nov 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि जिला विकास प्राधिकरण का कांग्रेस विरोध करती रही है और अब जरूरत पड़ी तो इस मामले को न्यायालय में ले जाया जाएगा। रविवार को मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के गठन से आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ संघर्ष भी किया। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में भी इस मुद्दे को रखा जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस न्यायालय की शरण भी लेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को साढ़े चार साल और राज्य की सरकार को पौने दो साल होने को हैं, लेकिन डबल इंजन अब तक स्टार्ट नहीं हुआ है। अच्छे दिन अब तक नहीं आए हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन के साथ ही मिट्टी का तेल गायब है। किसान और व्यापारी आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

मोदी सरकार ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा  किया था और किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा की थी। इस पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अल्मोड़ा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में निर्णय ले रहे मोदी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात के अंधेरे में निर्णय ले रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी लागू करने और सीबीआई निदेशक को हटाने के फैसले रात के अंधेरे में लिए गए। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दिन में निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दो बैलों की जोड़ी की संज्ञा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें