फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के समर्थन में आगे आई भाजपा

Tue, 25 Sep 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तहसीदार को ज्ञापन सौंपते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई सहित कई लोग थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा के समर्थन में आगे आए हैं। इसको लेकर भाजपा ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बोहरा को ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा गया है कि उनके कार्यकाल में अवैध धंधे ठप हैं। कहा गया कि यदि उनका तबादला करने का प्रयास किया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


 पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में इससे संबंधित पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सतीश बर्थवाल को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि थानाध्यक्ष बोहर बेहद ईमानदार, कर्मठ और कुशल प्रशासक हैं। उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था अच्छी है। अवैध शराब, अवैध खनन बंद हो चुका है। 
असामाजिक तत्व जिनके अवैध धंधे बंद हो चुके हैं वे लंबे समय से उनके तबादले का असफल प्रयास करते रहे हैं।  

प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे, पूर्व जिपंस गणेश नायक, विधायक प्रतिनिधि सदानंद पांडे, पूरन संगेला, मुकेश पांडे, सुरेंद्र मनराल, सुरेंद्र संगेला, बंशीधर कुमयां, मोहन मेहरा, कुंदन कठायत, गंगासिंह रावत, दलीप सिंह, रमेश सिंह, गोपाल बिष्ट, त्रिलोक चाकर, उत्तम सिंह, हीरा सिंह नेगी, दीवान सिंह, लक्ष्मण नेगी, केवल रावत आदि कई मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने प्रधान के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जांच होगी तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। उस दौरान प्रधान के साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति ही सब कुछ बता देगा। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए एक है चाहे आम नागरिक हो या फिर जनप्रतिनिधि। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें