फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जयंती पर जनसंघ के प्रथम विधायक गोविंद बिष्ट को किया याद

Tue, 12 May 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय जनसंघ के प्रथम विधायक और उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल के उपनेता रहे स्व. गोविंद सिंह बिष्ट की 107वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी और धर्मेंद्र बिष्ट ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

राजीव गुरुरानी ने कहा कि स्व. गोविंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड की राजनीति के प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी जनसंघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि आपातकाल से पूर्व हुए चुनाव में स्व. बिष्ट ने जनसंघ का परचम लहराते हुए इतिहास रचा था। उस समय वह उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से जनसंघ के एकमात्र विधायक बने थे। उनकी राजनीतिक क्षमता को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल का उपनेता नियुक्त किया गया था।
भाजपा नेता धर्मेंद्र बिष्ट ने कहा कि स्व. बिष्ट ने आजीवन अविवाहित रहकर समाज सेवा और स्वच्छ राजनीति को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने अपनी पुश्तैनी भूमि भूमिहीन काश्तकारों को हस्तांतरित कर समाज के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण का परिचय दिया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने विभिन्न जनआंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई और चार बार जेल यात्रा भी की। भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनपीएस नेगी, पुष्कर नेगी, देवेंद्र नेगी, कृष्णा तिलारा, कमलेश सनवाल, हरीश जीना, इंदर नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें