भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रविवार को दोपहियों में सवार होकर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली और देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।
चौघानापाटा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मालरोड होते हुए पांडेखोला स्थित दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान है, साथ ही उत्साह, वीरता का प्रतीक है। देश के वैभव और संपन्नता के प्रतीक तीन रंगों से बने झंडे के बीच में स्थापित अशोक चक्र हमारी धार्मिक स्वतंत्रता का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, मोर्चा महामंत्री कमल बिष्ट, कुमाऊं संयोजक विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, रक्षित कार्की, पूरन पालीवाल, अंकित पांडे, अभय कुमार, मनोज बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, किशन बिष्ट, अुर्जन बिष्ट, अजय वर्मा, पीसी रावत, दिनेश साह, जगत भट्ट, महेंद्र नयाल, आनंद डंगवाल, अमित बिष्ट, मनीष जीना, घनश्याम जोशी, राजा हृदयेश अंडोला, विकास कन्नौजिया, गौरव तिवारी आदि शामिल थे।
कई कार्यकर्ता बगैर हेलमेट चला रहे थे दोपहिया
अल्मोड़ा। भाजयुमो द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कई कार्यकर्ता यातयात निमयों का उल्लंघन कर बिना हेल्मेट के ही दोपहिया चला रहे थे। जो कि लोगों को बीच चर्चा का विषय बना रहा।
अल्मोड़ा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।