फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति चक्र विजेता शहीद भूपाल सिंह को दी श्रद्धांजलि

Thu, 27 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी को सम्मानित करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्राथमिक विद्यालय बल्टा में एसएसबी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कीर्ति चक्र विजेता एसएसबी में उपनिरीक्षक रहे शहीद भूपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनकी वीरता और पराक्रम के बारे में चर्चा की। एसएसबी अल्मोड़ा से पहुंचे अधिकारियों ने शहीद भूपाल सिंह की पत्नी, पिता आदि को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर बताया गया कि एसएसबी 32वीं वाहिनी में तैनात एसआई भूपाल सिंह  चुनाव ड्यूटी के दौरान 23 अप्रैल 2009 को वोडो उग्रवादियों के साथ एनकाउंटर में शहीद हो गए थे। उन्हें वीरता के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर शहीद के पिता गंगा सिंह मेहता, उनकी पत्नी मोहनी देवी, उनके पुत्र आशुतोष और अभितोष को सम्मानित किया गया। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शहीद भूपाल सिंह समेत अन्य वीर सैनिकों की वीरता के किस्से भी सुनाए। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।

 इससे पहले एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सचिन कुमार ने शहीद भूपाल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह मेहता मुख्य अतिथि और वर्तमान प्रधान अर्जुन सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे। एसएसबी की ओर से उप संगठक एसएस नेगी, सहायक सेनानायक आरसी भारद्वाज भी मौजूद थे। शहीद भूपाल सिंह की पत्नी मोहिनी देवी ने विद्यालय को वाटर फिल्टर प्रदान किया। प्रधानाध्यापक आनंद सिंह बिष्ट और मोहन सिंह मनराल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में किशन सिंह, धमेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, विनोद लोहनी, मीता चंद, रुपा भंडारी, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, नितिन सिंह, मनीषा बिष्ट, खीम सिंह, नर राम, मोहन सिंह, रमेश सिंह, चंदन राम, चंदन सिंह, लाल सिंह, इंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें