फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भुजान में शराब की दुकान के खिलाफ उबाल, ग्रामीण लामबंद

Mon, 13 Apr 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भुजान क्षेत्र में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान का विरोध तेज होता जा रहा है। महिलाओं के बाद अब विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण भी खुलकर इसके विरोध में उतर आए हैं। सभी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दुकान खोली गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


आसपास के गांवों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और विशेष रूप से स्कूली बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में पातली क्षेत्र में भी जनविरोध से शराब की दुकान का प्रस्ताव निरस्त किया गया था। ऐसे में भुजान में इसे खोलने का प्रयास उचित नहीं है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम प्रधान तिपोला विक्रम सिंह माहरा, प्रधान चापड़ आशा देवी, प्रधान मुसोली सुमन, प्रधान विशालकोट नीमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह बिष्ट, प्रधान टूनाकोट नवीन मेहरा सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
-

दुकान संचालक का पलटवार

वहीं शराब की दुकान के विरोध को दुकान संचालक कुबेर सिंह ने गलत करार दिया है। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि क्षेत्र में दो वर्षों से अंग्रेजी शराब की दुकान संचालित है जिसका विरोध नहीं हुआ। उनका कहना है कि देशी शराब की दुकान का विरोध होने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ शराब तस्कर और उनसे जुड़े लोग साजिश के तहत विरोध करवा रहे हैं और लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें