फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ धाम की भीम की गेंद्र अराजक तत्वों ने तोड़ा या फिर तेज धूप से टूटा ........

विज्ञापन
बैजनाथ धाम के क्षतिग्रस्त ऐतिहासिक पत्थर का निरीक्षण करते प्रशासन की टीम - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ धाम स्थित ऐतिहासिक भीम की गेंद पत्थर को किसी ने तोड़ा या फिर प्राचीन गेंद तेज धूप से टूटी, इस मामले में पुलिस, प्रशासन जांच में जुट गया है। पुलिस ने स्थानीय निवासी एक मजदूर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बैजनाथ मंदिर के पास भीम की गेंद नाम से बड़ा गोल पत्थर था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार को टूटा देखा तो लोग चिंतित हो उठे। नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी, थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों, मंदिर के सुरक्षाकर्मियों समेत केंद्रीय पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों से जानकारी ली। पुलिस ने एक मजदूर को हिरासत मेें लेकर उससे भी पूछताछ की है। हिंदू जागरण मंच नगर अध्यक्ष अंकित जोशी, योगेश पंत, भाष्कर बृजवासी, मोहित पांडे ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और ग्राम प्रधान बैजनाथ राजेंद्र गोस्वामी ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर जनवादी नेता और इतिहासकार भुवन पाठक का कहना है कि गेंदनुमा पत्थर प्राचीन नहीं है। पुरातत्व विभाग के अभिलेखों में क्षतिग्रस्त पत्थर का जिक्र नहीं है। वहीं एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इसका खुलासा शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें