फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराधिकारी संगठन के भरत जिलाध्यक्ष, बद्री बने सचिव

विज्ञापन
नव नियुक्त उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तराधिकारी संगठन की रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में बैठक हुई। इस दौरान हुए संगठन के त्रैवार्षिक चुनाव में भरत पांडे अध्यक्ष, बद्री दत्त पांडे सचिव चुने गए।
विज्ञापन


इसके अलावा तारा चंद्र शाह, किशन चंद्र जोशी संरक्षक, शिवेंद्र गोस्वामी मीडिया प्रभारी, पुष्कर प्रसाद पांडे उपाध्यक्ष, नंदन सिंह कार्की संगठन मंत्री, चंद्रा कांडपाल महिला उपाध्यक्ष चुनी गई। दीपेंद्र राना, शिव शंकर बोरा, कैलाश बर्मा, विनोद शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की समस्याओं के संदर्भ में जल्द ही शिष्ट मंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। वहां सरस्वती राणा, पुष्पा गैलाकोटी, दुर्गा, मोहन तिवारी, गीता पांडे, विनीता पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें