फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया भैयादूज पर्व

विज्ञापन
भैयादूज पर अल्मोड़ा में भाई के सिर पर च्यूड़े रखती बहन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भैयादूज पर पहाड़ में च्यूड़े से पूजन करने की परंपरा आज भी बरकरार है। बहनों ने अपने भाइयों को रोली तिलक लगाया और सिर पर च्यूड़े रखकर उनके दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को आजीवन रक्षा का वचन दिया और उपहार भेंट किए। इधर भैयादूज के साथ ही दिवाली पर्व का भी समापन हो गया।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र में भैयादूज पर्व परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। भैयादूज के लिए गांव घरों में च्यूड़े पहले से तैयार कर लिए गए थे। पहले धान को भिगोया जाता है और फिर इसे भूनकर च्यूड़े तैयार किए जाते हैं। भैयादूज पर च्यूड़ों को सिर में रखा जाता है। मंगलवार को भैयादूज के दिन घरों में परिवार के मुखिया (बुजुर्ग) ने परिवार के सदस्यों को च्यूड़े पूजकर उनकी सुख समृद्धि के लिए आशीष दिया। वहीं बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और सिर पर च्यूड़े रखकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें