फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मल्ला चौसार में भागवत कथा शुरू

Thu, 01 Jun 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के पास मल्ला चौसार में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली जिसमें स्थानीय लोग भी शामिल रहे। भैरव मंदिर से शुरू कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इसके बाद भागवत कथा हुई। इसमें कथा व्यास कमलेश चंद्र जोशी ने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए मनुष्य को सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। दूसरों की मदद करने से पुण्य फल मिलता है। अहंकार त्यागकर मनुष्य को सत्कर्म करने चाहिए। इस दौरान आयोजक मथुरा दत्त कांडपाल, रमेश चंद्र पंत, अशोक पंत, राहुल कांडपाल, संतोष पांडेय, दयानिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


असुरों का वध कर भगवान कृष्ण ने किया पाप का नाश
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में मणुली गांव के जागद्यो मंदिर में भागवत कथा सुनने के लिए दूरदराज से लोग पहुंचे। कथावाचक महारथी बहुखंडी ने कृष्ण अवतार का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण पाप का नाश करने वाले हैं। उन्होंने पापी कंस सहित कई असुरों का वध कर मनुष्य को सत्कर्म पर चलने का रास्ता दिखाया। कहा कि मनुष्य को कुछ समय सत्संग के लिए निकालना चाहिए। इस दौरान यजमान लक्ष्मी दत्त नैलवाल, शंभू दत्त नैलवाल, कृष्ण चैतन्यानंद महाराज, भास्करानंद सरस्वती महाराज, लीला बिष्ट, शंकर फुलारा, मदन चौधरी, मीना भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें