अल्मोड़ा। जीआईसी चौमूधार का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत समेत विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत किए गए।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हीरा सिंह परिहार ने कहा कि बच्चों के प्रति अभिभावक जागरूक रहें। शिक्षकों के साथ ही अभिभावक बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों को सही दिशा मिले सके। इस अवसर पर शैक्षणिक समेत अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अनुज कांडपाल, पंकज पाठक, अंकित पाठक, सूरज परिहार, राहुल परिहार, कंचन बिष्ट, चेतना बिष्ट, ऊषा पाठक, प्रियंका बिष्ट आदि को पुरस्कृत किया गया।
प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल ने और संचालन डॉ. प्रकाश जांगी ने किया। सहायक शिक्षक मनोज कुमार आर्य की ओर से भोज आयोजित किया। विशिष्ट अतिथि गजेंद्र पाठक, तारा सिंह परिहार, भूपाल सिंह परिहार ने विद्यालय की प्रगति की सराहना की। प्रवक्ता प्रशांत लोहनी ने वर्षभर की आख्या रखी।
कार्यक्रम में सुशील चंद, डा. महेंद्र राणा, केसी जोशी, आशा नयाल, पूजा बिष्ट, संदीप शर्मा, मनोज कुमार, सुनीता जोशी, अनिल कुमार, पूजा जांगी, कुबेर सिंह, राजेंद्र कांडपाल, देवकीनंदन, प्रयाग तत्त आदि उपस्थित थे।