अल्मोड़ा स्टेडियम में हॉकी मैच का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
इंडोर हॉकी एसोसिएशन की ओर से स्थानीय स्टेडियम में जिला स्तरीय ऐट-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच बीरशिवा स्कूल की टीम ने जीता। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महर्षि विद्या मंदिर और बीरशिवा स्कूल के मध्य खेला गया। बीरशिवा स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत हासिल की।
महर्षि विद्या मंदिर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला और विशिष्ट अतिथि नगर महामंत्री विनीत बिष्ट और निर्मल रावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक वर्मा ने की। संचालन किशन लाल ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, विकास कन्नौजिया, रोहित शाह, दीपक उप्रेती, बलवंत दानू, मनोज कनवाल आदि उपस्थित थे।