फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार को एजेंट कहने पर मंत्री को माफी मांगनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री द्वारा एक पत्रकार को कांग्रेस का एजेंट बताना शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने मंत्री के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मंत्री को अपनी टिप्पणी के लिए पत्रकार से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्रकार चाहे प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के हों वे अपनी जान जोखिम में डालकर जनता तक सच पहुंचाने का काम करते हैं। वह आपदाग्रस्त क्षेत्रों पर पहुंचकर आपदाग्रस्त लोगों की पीड़ा को खबरों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाते हैं। ऐसे में भाजपा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा पत्रकार को कांग्रेस का एजेंट बताना निंदनीय होने के साथ ही शर्मनाक भी है। मंत्री को अपनी टिप्पणी पर पत्रकार से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें