फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको...

विज्ञापन
अल्मोड़ा के रचना दिवस महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला, विज्ञान शोध समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय रचना दिवस महोत्सव के तीसरे दिन स्व. मोहन उप्रेती लोक संगीत संध्या में लोक गायिका कबूतरी देवी की बेटी हेमंती देवी ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। लोक गायक शिव दत्त पंत ने बेडू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला.. और डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने गढ़वाल के मांगलिक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

गाजियाबाद के बाल कलाकार सृजन पांडे ने एकल नाट्य प्रस्तुति दी। ढोल वादक स्व. मौलू दास के पुत्र अखिलेश दास और सचिन दास ने ढोल वादन प्रस्तुत किया। विहान सांस्कृतिक संस्था, उदयांचल पर्वतीय कला समिति के कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को मोहन उप्रेती लोक संस्कृति सम्मान-2020 और वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम को कौस्तुभ सम्मान-2020 से सम्मानित किया गया। स्व. मौलू दास को वर्ष 2008 का कौस्तुभ सम्मान प्रदान किया गया। उनके पुत्र अखिलेश दास ने सम्मान ग्रहण किया। मनोरमा जोशी, डॉ. हयात रावत, डॉ. सुवर्ण रावत, शिव दत्त पंत को समिति सम्मान-2020, जीवन जोशी, सुरेश मठपाल, हेमंती देवी को कला साधक सम्मान-2020 मिला। पवन पहाड़ी को युवा प्रतिभा सम्मान दिया गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आकाशवाणी के निदेशक प्रतुल जोशी ने सभी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन विभु कृष्णा ने किया। कार्यक्रम में कैलाश पंत, मीना पांडेय, किरन पंत, मीरा जोशी, शशि मोहन पांडे, महेंद्र मूस्यूनी, कैलाश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें