फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडू पाको बारा मासा नरैण काफल पाको...

Mon, 04 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
दिशा बालरंग कार्यशाला में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 नृसिंह बाड़ी स्थित नृसिंह कल्याण समिति सभागार में गत 15 दिनों से चल रही दिशा बाल रंग कार्यशाला का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि  क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने संस्कृति के उत्थान के लिए आयोजक संस्था के इस प्रयास को सराहनीय बताया। 

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई दशक से रंगमय यात्रा में दिशा संस्था ने नगर को सांस्कृतिक क्षेत्र में कई विभूतियां दी हैं। जो संस्कृति के उत्थान के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कार्यशाला के संस्थापक रंगकर्मी मनमोहन चौधरी के प्रयासों को भी सराहा। विशिष्ट अतिथि एसएसबी के सह सेनानायक जीसी पांडे ने कहा कि दिशा कार्यशाला बच्चों की छुट्टियों के समय का रचनात्मक सदुपयोग करने का सही माध्यम है। अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि संसाधनों की कमी के बावजूद दिशा संस्था की ओर से पिछले ढाई दशक से इसका आयोजन करना अच्छा प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर  बच्चों ने बेडू पाको बारह मासा नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला..

समेत कुमाऊंनी, हिंदी, अंग्रेजी गीत और आधुनिक, लोक नृत्य, मैजिक डांस की प्रस्तुति दी। बच्चों की ओर से प्रस्तुत रेंप वाक, गणेश वंदना, मैजिक डांस, पर्यावरण गीत को भी दर्शकों ने सराहा। संचालन दिशा के समन्वयक मनमोहन चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डा. संजीव आर्या, अमीता चौधरी, मनोज वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, सभासद अशोक पांडे, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष तारू जोशी, लोक गायक दीवान कनवाल आदि मौजूद थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें