फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 04 Jul 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला शाखा के कर्मचारियों ने सोमवार को भी चौघानपाटा  स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इधर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर देहरादून में किए जा रहे आमरण अनशन और धरने में भागीदारी के लिए अल्मोड़ा से उपनल कर्मियों का एक दल सोमवार को देहरादून को रवाना हुआ।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में  वक्ताओं ने कहा कि नियमितीकरण नहीं होने के कारण उपनल कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। उन्होंने उपनल कर्मचारियों के मानदेय में  वृद्धि करने, नियमितीकरण करने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार उपनल  कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार आश्वासन दे चुकी है,  लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ है। लंबे समय के बाद भी समस्याएं हल नहीं होने से  कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सभा का संचालन गिरीश चन्याल ने  किया। 

धरने पर सोमाली परिहार, नर्मदा तिवारी, कमला बिष्ट, चंद्रा  चौहान, नीमा नेगी, संदीप कुमार थापा, शेखर चंद्र भट्ट, किशोर चंद्र भट्ट,  मोहन चंद्र, पंकज नारायण सिंह, गोविंद सिंह, पूरन लाल, दिवान सिंह मेहता  बैठे। इधर प्रांतीय देहरादून गए दल में गिरीश चन्याल, दिनेश आर्या, मनीष वर्मा, मुन्नी भाकुनी, चंद्रा चौहान, कुलदीप सिंह, कैलाश चंद्र,  संदीप कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें