फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी भरने को लेकर उपजे विवाद के बाद चालक ने दूसरे चालक पर धारदार वस्तु से बोला हमला

विज्ञापन
धारदार वस्तु के हमले में घायल चालक राजवीर। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। टैक्सी में सवारी भरने को लेकर उपजा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। तीन चालकों ने एक टैक्सी चालक पर धारदार वस्तु से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना की खबर सुनते ही लोगों की केमू स्टेशन पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपी टैक्सी चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। धारदार वस्तु से घायल चालक का यहां राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

केमू स्टेशन टैक्सी स्टैंड पर सुबह मालरोड निवासी टैक्सी चालक राजवीर पुत्र सोहन लाल अपनी टैक्सी में सवारी भर रहा था। इसी बीच उसका कुछ टैक्सी चालकों में विवाद हो गया। राजवीर की दूसरे टैक्सी चालकों राहुल, उसके भाई सोनू पुत्र सुंदर और आकाश उर्फ लक्की से हाथापाई हो गई।
आरोप है कि राहुल, सोनू और लक्की ने राजवीर को बुरी तरह पीटा और धारदार वस्तु से उसके ऊपर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। राजवीर का भाई हेमंत साथी चालकों की मदद से उसे नगर के राजकीय अस्पताल ले गया। उसकी गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चालकों ने राजवीर के ऊपर चाकू से हमला किया, हालांकि पुलिस का कहना है कि चाकू से नहीं किसी धारदार वस्तु से हमला किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि किसी धारदार वस्तु से हमला हुआ है। लोगों का कहना है कि दिन रोज आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें