फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितौला गांव में चाय बनाने के दौरान सिलेंडर फटा

विज्ञापन
धौलादेवी विकासखंड के चितौला गांव सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग में जला सामान। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के ग्राम पंचायत चितौला में चाय बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई और वह फट गया। इस हादसे से चार कमरों का दो मंजिला मकान जल गया। घर में रखी दो लाख की नगदी, दस तोले सोने के जेवरात, कपड़े और पेंशन के कागजात आदि भी जल गए। सिलिंडर के फटने के दौरान गृह स्वामिनी 90 वर्षीय वृद्धा निचली मंजिल में गोठ में थीं। उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। प्रभावित ने पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शरण ले रखी है।
विज्ञापन

चितौला गांव में आनंदी देवी (90) पत्नी स्व. प्रेम बल्लभ जोशी अकेले अपने घर पर रहती हैं। रिश्तेदार पूरन चंद्र उनकी देखभाल करने घर पर आते हैं। सोमवार को दन्यां स्थित निजी गैस एजेंसी से वह सिलिंडर लेकर आए और उसे दो मंजिले में स्थित रसोई में लगा दिया । इसके बाद सोमवार शाम को आठ बजे वृद्धा ने चाय बनाने के लिए गैस जलाई।
चूल्हे में चाय चढ़ाने के बाद आनंदी देवी गोठ में चली गई। इसी बीच लेकिन सिलिंडर में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया और सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखी दो लाख की नगदी, दस तोला सोने के जेवर, पेंशन के कागजात समेत पूरा सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें