फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ तय समय में बनें सड़कें

Sun, 31 Jul 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एमएलए सुरेंद्र जीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों का निर्माण जल्दी करवाने को कहा। स्वीकृत सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी सड़कें गुणवत्ता के साथ तय समय में बनें। साथ ही कारगिल शहीद आनंद सिंह मार्ग सहित अन्य सड़कों के निर्माण में आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। 
विज्ञापन


भिकियासैंण स्थित आवास पर हुई बैठक में विधायक जीना ने अभियंताओं से सल्ट, स्याल्दे क्षेत्र में स्वीकृत सड़कों में हो रही प्रगति की जानकारी पूछी। अधिशासी अभियंता केएल वर्मा ने बताया कि मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर 12 किमी में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक ने बाकी मोटर मार्ग की नई दरों पर डीपीआर शीघ्र तैयार करने को कहा।

उन्होंने झीपा-दाड़मी-श्रीनगर मोटर मार्ग कहैड़गांव-शिवमंदिर, बरकिंडा-खाल्यो, चचरोटी-छियानीबाजार, घटगाड़-मल्ली बाजार देघाट, कुलोली-मणुला देवीखाल आदि मोटर मार्गों के निर्माण की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन


विधायक जीना ने कहा कि सड़कों का लाभ दूरस्थ क्षेत्र की जनता को प्राथमिकता से मिल सके, इसके लिए विभाग के अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा। बैठक में एई केके पांडे, जेई यशपाल आर्या, केजी गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें