फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनें महिलाएं

विज्ञापन
महिला जागरूक सम्मेलन में शपथ लेतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से और आजीविका परियोजना के सहयोग से मटेला अल्मोड़ा में आयोजित महिला जागरूकता सम्मेलन में बारिश के बावजूद महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला जागरूकता सम्मेलन में वक्ताओं ने अपराजिता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं से सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


सम्मेलन में विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सम्मेलन में पहुंचीं महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। साथ ही किसी तरह के उत्पीड़न की घटनाएं होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। सम्मेलन में पहुंचीं महिलाओं ने जीवन के हर आयाम में नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की भी शपथ ली।  

मटेला अल्मोड़ा में आरटीओ ऑफिस के निकट स्थित सभागार में आयोजित  महिला थानाध्यक्ष श्वेता नेगी ने महिलाओं से जुड़े अपराधों और कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज ज्यादातर मामलों में महिलाओं और बच्चियों के साथ परिचितों द्वारा यौन उत्पीड़न करने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में महिलाओं को काफी सजग रहने की जरूरत है। आजीविका परियोजना के सहायक प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि परियोजना के जरिये महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


खादी ग्रामोद्योग अल्मोड़ा के सहायक विकास अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और अन्य लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मौन पालन और खेती बाड़ी पर गहरी समझ रखने वाले उद्यमी सुरेश तिवारी ने महिलाओं को कुमाऊंनी भाषा में मौन पालन के अलावा मशरूम और फल-सब्जी आदि उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ग्रास के तकनीकी समन्वयक पंकज ओझा ने बताया कि सम्मेलन में एकता, प्रगति, संगम, शीतला, उज्ज्वल और विकास सहकारिताओं से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उक्त लोगों के अलावा दीपा सिराड़ी, दीपक कनवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए आजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट का भी आभार जताया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें