फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल सैलालेख का क्षेत्र पंचायत सदस्य चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसका साथी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओजी और लमगड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक किलो 406 ग्राम चरस के साथ नैनीताल सैलालेख के क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजस्व क्षेत्र से थोड़ी थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र कर अच्छा मुनाफा कमाने के लिए बेचने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आपरेशन नया सवेरा के तहत गोपनीय सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को एसओजी और थाना लमगड़ा पुलिस ने विष्णु मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, कांस्टेबल दीपक खनका एसओजी, उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल योगेश गोस्वामी, विजय चंद ने नारायण लाल निवासी ग्राम मज्यूली पोस्ट पहाड़पानी तहसील धारी नैनीताल और खजान चंद्र निवासी ग्राम सैलालेख पोस्ट पहाड़पानी तहसील धारी जिला नैनीताल से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान दोनों के पास चरस बरामद हुई। दोनों की दोबारा राजपत्रित अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह के सामने तलाशी ली गई। नारायण लाल के पास से 606 ग्राम और खजान चंद्र के पास 800 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रभारी एसओजी ने बताया कि कि पूछताछ में खजान चंद्र ने बताया की सैलालेख नैनीताल का क्षेत्र पंचायत सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें