फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ बैंक बंद रहे

Tue, 28 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे जिससे एसबीआई समेत सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। इस दौरान हुई सभा और प्रदर्शन में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए उचित मांगों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने बैंकों का निजीकरण करने से रोकने, बड़े कर्जदारों पर मुकदमा दर्ज करने, बैंकों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। 
विज्ञापन

 
एसबीआई प्रांगण में एकत्रित विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के सहायक महासचिव ललित मोहन पंत ने कहा कि सरकार को बैंकों का प्राइवेटाइजेशन निजीकरण रोकना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने पैसा दबाकर बैठे बड़े कर्जदारों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आंचलिक सचिव अनूप साह ने पर्याप्त स्टाफ की भर्ती करने और महीने में प्रत्येक शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी देने की मांग की। अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया कि बैंकों के बंद रहने से जिले में लगभग 100 करोड़ा का लेन-देन प्रभावित रहा। इस मौके पर प्रफुल्ल जोशी, क्षेत्रीय सचिव नरेश रावत, हरी सिंह बिष्ट, ज्ञान प्रकाश पांडे, सुरेश कर्नाटक, सोनू सिंह दत्ताल, विजय चौधरी, नरेंद्र मेहता, आरपी टम्टा, हरीश पुनेठा, नमित उप्रेती, पुष्कर बिष्ट, भगवती जोशी, मुन्नी महरा, डीएस डसीला, खुशाल सिंह बिष्ट, शशांक, गणेश जोशी समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें