फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दुलागांव रैलाकोट में चयनित हुए पूजा योग्य कदली वृक्ष

Sat, 19 Jul 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था का प्रतीक नंदा देवी मेला इस साल भी पारंपरिक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। यहां नंदा देवी मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को समिति के सदस्यों ने मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण के लिए पूजा योग्य कदली वृक्षों (केले के खामों) के चयन के लिए दुलागांव रैलाकोट क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन



समिति के व्यवस्थापक अनूप साह ने बताया कि मां नंदा–सुनंदा की प्रतिमाएं पारंपरिक रूप से पवित्र केले के खामों से बनाई जाती हैं जो नंदा राजजात यात्रा की परंपरा से जुड़ी है। हर साल मंदिर समिति स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इन वृक्षों का चयन करती है। जिसे विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर तक लाया जाता है।
अनूप साह ने बताया कि इस वर्ष भी मेले को भव्य रूप देने की पूरी योजना है। श्रद्धालुओं की बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रसाद वितरण, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद अर्जुन बिष्ट, अमित साह, अभिषेक जोशी, कपिल मल्होत्रा, धीरेन्द्र सिंह रावत, हेमेंद्र सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें