फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: माल रोड पर जाखनदेवी के पास दो पहिया वाहनों के संचालन पर रोक

Sun, 21 Jan 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड पर शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन बिछाने के दौरान पूर्व प्रधान की ट्रैक्टर से कुचलने से हुई मौत के बाद इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रविवार से इस सड़क पर दो पहिया वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


माल रोड पर शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, इससे इस सड़क पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बाद पूर्व में इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक हटा दी गई थी। बीते बृहस्पतिवार को जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने से बाइक सवार विमोला के पूर्व प्रधान की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अब इस सड़क पर दो पहिया वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित की गई है। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने और भीड़ अधिक होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए मार्ग रविवार से दो पहिया वाहनों के लिए भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी तक दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें