फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढुमड़गांव में खनन और पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध

विज्ञापन
ग्राम पंचायत ढुमणगांव में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ताकुला विकासखंड के ग्राम पंचायत ढुमणगांव में नवयुवक मंगल दल और हरज्यू मंदिर समिति का गठन किया गया। सर्वसहमति से भूपाल मेहरा को मंगल दल और मंदिर समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आसपास की नदियों से खनन और जंगलों से पेड़ों के कटान को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों से पेड़ों के कटान पर अंकुश लगना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जंगलों के संरक्षण के साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। मंदिर समिति के अन्य पदों पर बलवंत जीना महासचिव, महेंद्र जीना कोषाध्यक्ष, आनंद मेहरा, पूरन जीना, विनोद सिंह बिष्ट, जगदीश राम, ठाकुर सिंह, राजेंद्र लाल साह संरक्षक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें