फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बल्टा को मिलेगी मिनी स्टेडियम की सौगात, प्रतिभाएं दिखाएंगी हुनर

Thu, 16 Apr 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के बल्टा गांव में मिनी स्टेडियम को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। युवा कल्याण विभाग ने भूमि का चयन कर इसे स्टेडियम के लिए उपयुक्त पाया है। अब तक यहां खेल मैदान नहीं होने से यहां की प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। विभाग स्टेडियम के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

बल्टा गांव के खिलाड़ियों को जल्द मिनी स्टेड़ियम मिलने वाला है। युवा कल्याण विभाग ने एक करोड़ रुपये से तैयार होने वाले स्टेडियम के लिए भूमि का चयन कर लिया है। इस पहल से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
मैदान के अभाव में बंजर खेतों पर खेलों का अभ्यास करना खिलाड़ियों की मजबूरी है। इसका सीधा असर उनकी प्रतिभा पर पड़ रहा है। स्टेडियम बनने से यहां अनुभवी प्रशिक्षकों और बेहतर सुविधा के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इससे उनके हुनर को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

-
कोट
- बल्टा गांव में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द स्टेडियम निर्माण के कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। सुविधाओं के विस्तार होने से इसका सीधा लाभ क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिलेगा।
विज्ञापन


डीएन कांडपाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें