फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका प्रोत्साहन के लिए अभिभावकों को स्वयं आना होगा आगे: अपूर्वा पांडेय

विज्ञापन
बालिका दिवस पर बालिकाओं को सम्मानित करते जेएम अपूर्वा पांडेय। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बालिका दिवस पर यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं भी बालकों की तुलना में कहीं पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को बालिका प्रोत्साहन के लिए आगे आना होगा। उन्होंने बालिका उत्थान संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह किलकोट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने कहा कि बालिकाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। महिला कल्याण अधिकारी आफरीन, आईटी स्टाफ संगीता जोशी, रितु पांडेय आदि ने भी बालिका प्रोत्साहन संबंधी जानकारियां दीं। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर लिटि रोज ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या, समूह की अध्यक्ष मीना देवी, किरन आर्या, कमला देवी, मंजू देवी, सिस्टर अंजलि, सिस्टर लता, जीतन जुयाल, जगदीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें