भिटारकोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती गांव में भिटारकोट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें मेजबान भिटारकोट की टीम ने कुलसीबी को हराया। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबले में भिटारकोट ओल्ड इज गोल्ड क्लब ने कुलसीबी की टीम को हराया। भिटारकोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन द्वाराहाट के ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से सौहार्द भी बढ़ता है। बाद में उन्होंने ग्राम प्रधान संजू नेगी के साथ गांव का भ्रमण कर जनसमस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख के सम्मुख कई मांगें रखी। प्रमुख किरौला ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।