क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू क
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मेहरा स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित अल्मोड़ा क्रिकेट लीग प्रतियोगिता बाजपुर की टीम के नाम रही। फाइनल में बाजपुर ने अल्मोड़ा को हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया।
हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित अल्मोड़ा क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बाजपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 219 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा की टीम 15 ओवरों में मात्र 166 रन ही बना सकी। बाजपुर ने शानदार प्रदर्शन कर मैच 53 रनों से जीत लिया। बाजपुर की टीम के शारिम खान ने नाबाद 135 रनों की पारी खेली।
वह मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने मैच का शुभारंभ कर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सभासद राजेंद्र तिवारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, राकेश बिष्ट, हेम जोशी, रोहित शैली, इंटक जिला अध्यक्ष दीपक मेहता, मेहरा स्पोर्ट्स से पूरन मेहरा, कैलाश मेहरा, देवेंद्र परिहार, प्रकाश जोशी, चंदन लटवाल, ललित कनवाल, पंकज बिष्ट, पवन डालाकोटी आदि रहे।