फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्वालीपोखर में दो दिवसीय बग्वाल मेला आज से

Fri, 20 Oct 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भैयादूज पर्व के मौके पर द्वाराहाट तहसील के बग्वालीपोखर में 21 और 22 अक्तूबर को बग्वाल मेले आयोजित होगा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने मेले के लिए द्वाराहाट थाने के उप निरीक्षक विशन लाल को मेला प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन रहेगा। एसएसपी ने बताया कि रानीखेत के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र जोशी को संपूर्ण मेले और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मेले के दौरान यातायात को सुगम बनाने के लिए सीओ रानीखेत कमल राम आर्या ने यातायात व्यवस्था निर्धारित की। इसके तहत रानीखेत से सोमेश्वर जाने वाले वाहन गगास तिराहे के द्वाराहाट बिंता होते हुए सोमेश्वर जाएंगे। सोमेश्वर से रानीखेत जाने वाले वाहन बिंता तिराहे से द्वाराहाट होते हुए रानीखेत की ओर प्रस्थान करेंगे। 

इसके अलावा सोमेश्वर से रानीखेत को आने-जाने वाले वाहन पथरिया, कोरीछीना, मजखाली होते हुए जा सकेंगे। गगास और बिंता से मेले में आने वाले वाहन मेला क्षेत्र से एक किमी पहले दोनों ओर रोक दिए जाएंगे। कोई भी दोपहिया और चौपहिया वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। कोसी दौलाघट होते हुए बग्वाली पोखर आने वाले वाहन मेला क्षेत्र से एक किमी पूर्व तक ही आ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें