बैडमिंटन में अंडर-19 में विश्व स्तर पर तीसरी रैंकिंग हासिल करने पर हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में चिराग सेन को सम्मानित किया गया। अंडर-17 में नेशनल चैंपियन बनने पर लक्ष्य सेन को भी सम्मानित किया गया। बताया गया कि चिराग सेन और लक्ष्य सेन ने भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा 30 नवंबर से छह दिसंबर तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विश्व बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा इसी सप्ताह जारी की गई रैंकिंग में चिराग सेन को अंडर-19 आयु वर्ग में विश्व में तीसरी रैंकिंग मिली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि एसडीएम रिंकू बिष्ट थीं। अतिथियों और बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस दताल, वीरशिवा स्कूल के प्रबंधक और गोरखा समाज उत्तराखंड के सदस्य एसवी सिंह राना ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संचालन गोकुल मेहता ने किया। वहां एसडीएम विनोद राय, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, बीएस मनकोटी, डॉ. चंचल मार्छाल, डॉ. कुसुमलता, एनबी बुधानी, लियाकत अली, चंद्रमणि भट्ट, डॉ. रमेश लोहुमी, विनोद कर्नाटक, रामअवतार, राकेश जायसवाल, संजय नज्जौन, डीके सेन, कमल गुप्ता, दीपक वर्मा, हेम तिवारी, नंदन सिंह रावत, वीएस नगरकोटी, अमरनाथ सिंह रजवार, कस्तूरी लाल, पूरन सिंह रौतेला, अमरनाथ सिंह रावत, जगदीश वर्मा, महेश चंद्र जोशी, प्रकाश पांडे, निर्मला, वीरेंद्र सेन आदि मौजूद थे।