फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों पर झूलते तारों की सुध नहीं ले रहा विद्युत विभाग

विज्ञापन
मकणों गांव में पेड़ों पर झूलते बिजली के तार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ऊर्जा निगम को शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर झूलते तारों को ठीक नहीं किया गया है। विकासखंड की गगास घाटी स्थित मकड़ों गांव में 11 केवी की लाइन पेड़ों को छू रहे हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़े खतरे की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

असोज के महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खेतों में काम धंधा जोरों पर हैं। गगास घाटी उपजाऊ घाटी मानी जाती है। यहां फल, सब्जियों का उत्पादन भी प्रचुर मात्रा में होता है, लेकिन ग्रामीण ऊर्जा निगम की वहां से गुजर रही 11 केवी की लाइन से डर रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह लाइन जल निगम के पंप हाउस गगास को गई है, और खेतों में पेड़ को छूते हुए जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका है। यहां ग्रामीणों के बगीचे हैं, कई स्थानों पर ऐसी ही स्थिति बनी है, जबकि यूपीसीएल के अधिकारियों को कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन निगम उदासीन बना है। इन दिनों काम धंधे की व्यस्तता चल रही है। उन्होंने तत्काल लाइन ठीक करने की मांग की है।यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि कुछ स्थानों पर पूर्व में लॉपिंग कर दी गई थी, यदि इस तरह के मामले होंगे तो समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें