जीजीआईसी की पत्रिका के विमोचन अवसर पर मौजूद शिक्षिकाएं और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. भवानी दत्त तिवारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट की वार्षिक पत्रिका नवचेतना 2020-21 का विमोचन किया गया। 1957 में स्थापित बालिका इंटर कॉलेज के द्वितीय अंक के विमोचन अवसर पर सभी वक्ताओं ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षाफल सहित विभिन्न शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों, विद्यालय पत्रिका के प्रकाशन आदि के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं को बधाइयां दीं। डॉ. अमिता प्रकाश ने संचालन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में एसडीएम आरके पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, रमसा जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद राठौर, बीइओ डीएल आर्या, प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, हेम कबडवाल, डीएस. बोरा, सोनिका नेगी, मंजरी जोशी, माया मेहरा, दीपक मेहता, आनंद सिंह बिष्ट, जेपी. तिवारी, एसडी तिवारी, मोहन तिवारी, अनीता कोठारी, उषा सामंत, दीपा घुग्त्याल आदि थे।