फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासबुक प्रिंटर खराब होने से लोगों को उठानी पड़ रही दिक्कतें

विज्ञापन
धौलछीना एसबीआई में कतार में लगे ग्राहक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। भारतीय स्टेट बैंक धौलछीना में पिछले तीन माह से प्रिंटर खराब है। इससे लोगों के कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं। ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन पत्र के साथ बैंक पासबुक की छायाप्रति भी देनी होती है। इसके लिए कई ग्रामीण अपनी पासबुक बनवाने एसबीआई शाखा में आ रहे हैं लेकिन वहां लगी प्रिंटर मशीन तीन माह से खराब है। इस कारण मीलों की दूरी तय कर सुदूर क्षेत्रों से आ रहे लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशान उपभोक्ताओं की संख्या 745 से अधिक बताई गई है। इसके विरोध में बैंक की अव्यवस्थाएं सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जून में इस बैंक में तालाबंदी तक की थी। तब उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों को तीन माह में बैंक के एटीएम समेत व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया गया लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया है। शाखा प्रबंधक गुलशन कुमार ने बताया कि प्रिंटर को सुधारने के लिए भेजा गया है। नए प्रिंटर के लिए भी पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही कुछ व्यवस्था होने की उम्मीद है।
लोग कर रहे पासबुकों का इंतजार
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बैंक में पासबुक संबंधित कार्यों के लिए लोग पहुंच रहे हैं लेकिन कार्य न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊटियां गांव निवासी गर्भवती रीता नेगी ने पिछले महीने खाता खुलवाया। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी की ओर से बैंक खाता नंबर मांगा जा रहा है, जिसके लिए कई बार बैंक में चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन उन्हें पासबुक नहीं मिल पाई है। खाकरी निवासी आरती तिवारी को गौरा देवी डेढ़ माह से पासबुक का इंतजार कर रहीं हैं। करीब पांच बार वह बैंक के चक्कर काट चुकी हैं। सुदूर क्षेत्र से बैंक आने-जाने में हर बार दो सौ रुपये से अधिक का खर्चा हो रहा है। ग्राम कलौना की माया देवी को तीन माह से पासबुक नहीं मिली।
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी
धौलछीना (अल्मोड़ा)। एसबीआई धौलछीना में कुल 4500 से अधिक खाताधारक हैं, लेकिन बैंक मात्र एक कैशियर और एक मैनेजर के सहारे चल रहा है। एक अकाउंटेंट और एक क्लर्क का पद लंबे समय से खाली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों का ग्राहकों के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं रहता। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत और प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से बैंक ने ग्राहक गोष्ठी तक नहीं कराई है। वह एक बार फिर एटीएम ठीक करवाने और बैंक की अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें