फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा में सड़कों की बदहाली के विरोध में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की सड़कों की बदहाली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को कर्नाटकखोला में बदहाल सड़क के किनारे धरने पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और स्थानीय सांसद सड़कों की दयनीय हालत को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि अल्मोड़ा की सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से भी कांग्रेस पार्टी कई बार सड़कों की दयनीय स्थिति को सुधारने का आग्रह कर चुकी है लेकिन अभी भी सड़कों की हालत जस की तस है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी भी सड़कों की सुध नहीं ले रहे हैं। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि अल्मोड़ा की सभी सड़कों में गड्ढ़े बन गए हैं। सड़कों के किनारों की नालियां मिट्टी से चोक हैं। संबंधित विभाग खानापूर्ति के नाम पर उन गड्ढों में मिट्टी डाल कर सड़क को पाटने का काम कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा नगर में मालरोड, रानीधारा रोड, पातालदेवी रोड, एलआरसाह रोड, करबला-धारानौला मोटर मार्ग के अलावा करबला-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग,कोसी-सोमेश्वर मोटर मार्ग,अल्मोड़ा-दन्या मोटर मार्ग सहित जिले की तमाम सड़कों की स्थिति आज बदहाल है। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिष्ट, पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप बिष्ट अमर, रॉबिन भंडारी, हर्ष कनवाल, शरद साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें