फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बदहाल 110 स्कूल भवनों की सुधरेगी दशा

विज्ञापन
सल्ट ब्लाक में बदहाल स्थिति में राजकीय प्राथमिक स्कूल भ्याड़ी का भवन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के 1695 राजकीय स्कूलों में से करीब 124 स्कूल भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। बारिश होने पर कई स्कूल भवनों की छतें टपकती हैं। कई भवनों का प्लास्टर उखड़ा है। छत, दीवारों पर दरारें पड़ी हैं। ऐसे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भवनों के गिरने का खतरा भी रहता है। इसलिए बरसात में इन स्कूलों के बच्चों को स्कूल के दूसरे कक्ष या आसपास स्थित पंचायत घरों में तक शिफ्ट करना पड़ता है। आपदा मद से 110 स्कूलों भवनों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 166 जीआईसी और 97 हाईस्कूलों में से 52 स्कूलों के कक्ष बदहाल हैं। बारिश होने पर स्कूल भवनों की छत टपकती हैं। इस दौरान बच्चों को दूसरे कक्षों में बैठाना मजबूरी है। इससे दूसरे कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। जिला मुख्यालय में जीआईसी के जूनियर ब्लॉक के भवन की दीवार वर्ष 2010 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे भी विभाग ठीक नहीं करा पाया है। 1263 प्राथमिक स्कूल और 169 जूनियर हाईस्कूलों में से 72 स्कूल भवन भी जर्जर हैं। लंबे समय बाद भी बदहाल भवन ठीक नहीं किए जा सके हैं।
आपदा मद से जिले के 11 विकासखंडों के दस-दस स्कूलों के जीर्ण-शीर्ण भवनों का दो-दो लाख रुपये से सुधारीकरण किया जाना है। शिक्षा विभाग से ऐसे स्कूलों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें